Thursday, June 18, 2020

देखें, हार्दिक पंड्या और नताशा की क्यूट तस्वीरें

टीम इंडिया के धुरंधर ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने मंगेतर नताशा स्टैनकोविच (Natasa Stankovic) के साथ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। हार्दिक ने जीवन में खुशियां... लिखा- स्पोर्ट्स वर्ल्ड का इस हॉट कपल ने हाल ही में अपने चाहने वालों के साथ खुशखबरी शेयर की थी। हार्दिक ने बताया था कि वह पिता बनने वाले हैं। नताशा स्टैनकोविच प्रेग्नेंट हैं।

73067201

तस्वरों में यह कपल क्यूट दिखाई दे रहा है। हो भी क्यों ना। दोनों को अपने पहले बच्चे का इंतजार जो है। बता दें कि हार्दिक और नताशा ने इसी वर्ष एक जनवरी को सभी को हैरान करते हुए अपनी इंगेजमेंट का ऐलान किया था।

तस्वीरों को पोस्ट करते हुए इस ऑलराउंडर ने हाल ही में लिखा था, 'नताशा और मेरा सफर शानदार रहा है। अब हमारा यह सफर और भी बेहतर होने वाला है। हम जल्दी ही एक नए जीवन का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं। हम अपने जीवन के एक नए फेस को लेकर बहुत खुश हैं और आपकी दुआएं और आशीर्वाद चाहते हैं।'

कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के दौरान यह कपल साथ ही रह रहा था। सोशल मीडिया पर दोनों ही तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं।

हार्दिक और नताशा की सगाई के बारे में उनके घर वालों को भी नहीं पता था। उन्होंने हाल ही में इसका खुलासा किया था कि हमने अचानक ही इसका फैसला लिया था।

View this post on Instagram

❤️ happiness in life

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on



from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/37HVcb5
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support