Friday, June 5, 2020

डेविड वॉर्नर का टिकटॉक वीडियो, इस बार गिरे धड़ाम

नई दिल्ली सोशल मीडिया वेबसाइट टिकटॉक पर एंटरटेनमेंट का तड़का लगा रहे () अभी भी अपने फैन्स को यहां लगातार हंसाते दिख रहे हैं। लॉकडाउन की शुरुआत से ही वॉर्नर ने फैन्स के बीच इस सोशल मीडिया फ्लेफॉर्म के जरिए अपनी जगह बनाई और फैन्स भी यहां उनकी कॉमेडी भरी अदाएं खूब पसंद कर रहे हैं। फैन्स को गुदगुदाने के लिए वॉर्नर (Latest Tiktok Video of David Warner) यहां हमेशा अकेले नहीं आते। उनके कॉमिक ऐक्ट में कई बार उनकी पत्नी और बेटियां भी उनका साथ निभाती हैं। लेकिन अपने नए वीडियो में वॉर्नर इस बार अकेले ही अपना मस्ती भरा ऐक्ट करते नजर आए। इस वीडियो में हुडी पहने वॉर्नर छोटे बच्चे की चेयर पर बैठने की कोशिश करते हैं। वह जैसे ही अपनी तशरीफ चेयर पर टिकाते हैं कि धड़ाम से गिरते नजर आते हैं और वह चेयर उनके साइड में आ जाती है। इसके बाद डेविड फिर एक बार ऐसी ही कोशिश करते हैं। लेकिन नतीजा वही रहता है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए इस लेफ्टहैंडर बल्लेबाज ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'कैंडिस (वॉर्नर की पत्नी) मैंने तुम्हे बताया है कि ये कुर्सियां हैरतअंगेज हैं!! अपने घर के पुरुष की कम से कम एक बार तो सुन लिया करो।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2UcfaVZ
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support