Monday, June 8, 2020

'दांतों में तार के साथ ऑस्ट्रेलिया नहीं जा सकता था'

ऑकलैंडन्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ने बताया है कि जब उन्हें 2011 में पहली बार टीम में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुना गया था, तब उनके दांतों में तार बंधे हुए थे। बोल्ट ने होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। इस मैच को न्यूजीलैंड ने सात रनों से जीत लिया था। बोल्ट ने अपनी टीम के साथी काइल जैमिसन के साथ टीम के यूट्यूब चैनल पर पोडकास्ट में कहा, ‘मैं जब चुना गया था उससे एक सप्ताह पहले मेरे दांतों में तार बंधे हुए थे। मुझे याद है कि मैं डेंटिस्ट के पास गया था और उनसे कहा था कि मैं दांतों में तार के साथ ऑस्ट्रेलिया नही जा सकता।’ पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘मुझे खास तौर पर यह याद है। मैं वहां बल्लेबाजी करने गया, मैंने अपने आप को पूरी तरह से पैक कर लिया था। मुझे देखर ब्रैड हेडिन ने कहा था कि भाई क्या तुम्हारी मां जानती है कि तुम कौन हो।’ बोल्ट ने जब पदार्पण किया तब वह 22 साल के थे। बोल्ट को चोटिल डेनियल विटोरी के स्थान पर टीम में जगह मिली थी। इस समय बोल्ट अपनी टीम के मुख्य तेज गेंदबाज हैं और मौजूदा समय के बेहतरीन गेंदबाजों में गिने जाते हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YbXVVZ
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support