Monday, June 8, 2020

इस क्रिकेटर ने की मियांदाद से विराट की तुलना

लाहौर पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज आमिर सोहेल ने टीम इंडिया के कैप्टन की तुलना अपने पूर्व कप्तान से की है। सोहेल ने कहा है कि मियांदाद की तरह ही भारतीय कप्तान अपनी टीम के साथियों को साथ लेकर चलते हैं। सोहेल ने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘मेरे लिए सबसे अहम चीज यह है कि बड़े खिलाड़ी निकल कर आने चाहिएं। वह निजी तौर पर महान होते हैं लेकिन उनकी महानता टीम की मदद नहीं करती है। जब आप पाकिस्तान के क्रिकेट इतिहास और इसकी महानता की बात करते हो तो सबसे पहले मेरे जेहन में मियांदाद का नाम आता है।’ पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘जावेद (मियांदाद) की महानता का आज भी जिक्र होता है क्योंकि वह बाकी टीम के स्तर को ऊपर उठाते थे। जब आप उनके साथ लंबी साझेदारी करते थे तो आपको सीखने को काफी कुछ मिलता था और आप खुद के खेल में भी सुधार करने को लेकर प्रेरित होते थे।’ बाएं हाथ के इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा, ‘यही विराट कोहली ने किया है। अगर आप कोहली के आसपास देखेंगे तो हर खिलाड़ी ने उनके साथ सुधार किया है और इसलिए उनको महान खिलाड़ी का तमगा मिला है।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2MFTVrk
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support