नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर () का मानना है कि आगामी टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय कप्तान () और उनके हमवतन स्टीवन स्मिथ () के बीच मुकाबला देखना काफी दिलचस्प होगा। भारत को इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है, जहां उसे 4 मैचों में की टेस्ट सीरीज खेलनी है। भारत ने पिछली बार जब ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था तो उसने 2-1 से सीरीज जीती थी, जोकि ऑस्ट्रेलिया में उसकी पहली सीरीज जीत थी। वॉर्नर ने इंडिया टूडे से कहा, 'कोहली और स्मिथ के बीच तुलना में, वे दोनों स्पष्ट रूप से तीनों प्रारूपों में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। आगामी सीरीज में उनके बीच एक शानदार मुकाबला होने वाला है।' उन्होंने कहा, 'हमारे लिए, यह ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत है। हम इसे व्यक्तिगत मुकाबले के रूप में नहीं देखते हैं। अगर यह व्यक्तिगत है तो फिर यह गेंदबाज बनाम बल्लेबाज है। अंत में हमें अच्छा करना है। ऑस्ट्रेलिया में गेंदबाजी करने के लिए हमें अपनी लाइन और लेंथ के बारे में पता है। उम्मीद है कि गेंद और बल्ले के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिलेगा।' स्मिथ ने हाल में कहा था कि पिछले कुछ महीनों में कोहली ने काफी सुधार किया है। उन्होंने कहा था, 'मैंने उनसे (विराट) मैदान के बाहर बातचीत की है और हाल के दिनों में कुछ संदेशों के माध्यम से यह जानने की कोशिश की है कि भारत में चीजें कैसे चल रही हैं। वह एक शानदार इंसान हैं और हम दोनों मैदान पर कड़ी मेहनत करते हैं और यह खेल का एक हिस्सा है।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2AVTXsI






0 comments:
Post a Comment