Thursday, June 25, 2020

इस पूर्व क्रिकेटर ने तोड़ा लॉकडाउन, कार जब्त

चेन्नै टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी () पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर तय जुर्माना लगा है। इन दिनों देश भर में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) का कहर है। दिल्ली और महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु में भी हालात चिंताजनक हैं। इसलिए यहां लॉकडाउन को 30 जून तक कड़ाई के साथ बढ़ाया गया है। गुरुवार को रॉबिन सिंह चेन्नै में अपनी कार लेकर सड़क पर निकले थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और लॉकडाउन तोड़ने के जुर्म में उन पर 500 रुपये जुर्माना लगा दिया। स्थानीय पुलिस ने बताया कि 56 वर्षीय यह पूर्व क्रिकेटर अपनी कार से सब्जी खरीदने के लिए निकले थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ लिया और उन पर यह जुर्माना लगाया। इसके अलावा पुलिस ने उनकी कार को सीज कर दिया है। बता दें चेन्नै और इससे जुड़े तीन अन्य जिलों में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन को 19 से 30 जून तक के लिए कड़े नियमों के साथ बढ़ाया गया है। यहां पर इस वायरस का संक्रमण बहुत तेजी से फैला है। लॉकडाउन के नियमों के मुताबिक लोगों को अपने घरों से जरूरी चीजों की पूर्ति के लिए सिर्फ 2 कलोमीटर दूर तक जाने की ही मंजूरी है और उन्हें इस दौरान अपने वाहनों का इस्तेमाल करने से मना किया गया है। अपने करियर में एकमात्र टेस्ट और 136 वनडे खेलने वाले रॉबिन सिंह 90 के दशक में टीम इंडिया लोअर मिडल ऑर्डर की जान होते थे। इस दौरान वनडे क्रिकेट में वह भारतीय पारी को संभालने और जरूरत पड़ने पर तेजी से रन बनाने के लिए मशहूर थे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3fZ7TkF
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support