नई दिल्ली (CSK) ने पूर्वी लद्दाख के गलवान में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने पर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए टीम डॉक्टर को बुधवार को निलंबित कर दिया। आईपीएल फ्रैंचाइजी ने इसे दुर्भावनापूर्ण करार दिया। सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह (MS Dhoni) धोनी हैं, जो प्रादेशिक सेना में मानद लेफ्टिनेंट रैंक पर हैं। सीएसके ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर इस निलंबन की घोषणा की। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन की इंडिया सीमेंट्स टीम की मालिक है। बयान के अनुसार, 'चेन्नै सुपरकिंस प्रबंधन को डॉक्टर मधु थोटापिल्लिनी द्वारा किए गए ट्वीट की जानकारी नहीं थी। उन्हें टीम डॉक्टर के पद से निलंबित कर दिया गया है।' इसके अनुसार, 'चेन्नै सुपरकिंग्स को उनके ट्वीट पर खेद है, जो प्रबंधन की जानकारी के बिना किया गया और यह दुर्भावनापूर्ण था।' वह आईपीएल के शुरू होने से ही टीम के साथ हैं और स्पोर्ट्स मेडिसिन के विशेषज्ञ हैं। गलवान घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच पिछले पांच दशक में यह सबसे बड़ा टकराव है, जिससे इस क्षेत्र में सीमा पर गतिरोध बढ़ गया है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2N7SFxr






0 comments:
Post a Comment