Saturday, June 13, 2020

जडेजा ने धोनी के लिए लिखा गाना, CSK का फनी जवाब

नई दिल्ली घातक महामारी कोरोना वायरस (Coronavirus) ने कुछ ऐसा सितम ढाया हुआ है कि () के दर्शन फैन्स के लिए ही नहीं बल्कि उनके साथी क्रिकेटरों के लिए भी दुर्लभ हो गए हैं। धोनी लॉकडाउन के बाद से ही रांची में अपने घर पर हैं। करीब 3 महीने से जारी लॉकडाउन के दौरान वह सोशल मीडिया पर कभी ऐक्टिव नहीं हुए। इस बीच धोनी के क्रिकेटर दोस्त और फैन्स उन्हें सोशल मीडिया पर भी खूब मिस कर रहे हैं। टीम इंडिया के ऑलरांउडर खिलाड़ी () ने तो धोनी की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें एक सॉन्ग डेडिकेट किया है। इसके तुरंत बाद ही उनकी आईपीएल चेन्नै सुपरकिंग्स (CSK) ने भी जड्डू को उन्हीं के अंदाज में मजेदार जवाब दिया है। जडेजा ने धोनी की आईपीएल की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में चेन्नै सुपरकिंग्स (CSK) की लोअर पहने हुए धोनी चहलकदमी कर रहे हैं। इस दौरान वह रवींद्र जडेजा के दीवार पर लगे पोस्टर को निहार रहे हैं। बस फिर क्या था रवींद्र जडेजा ने इस पल की तस्वीर को अपने शानदार अंदाज में अपने कैप्शन से सजा दिया। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रवींद्र जडेजा ने लिखा, 'तुम्हारी नजरों में हमने देखा... अजब सी चाहत झलक रही है।' इसके बाद जड्डू ने लाफ्टर वाला एक इमोजी शेयर करते हुए धोनी को यहां टैग भी किया है। जडेजा ने इस बीच हैशटैग में बिग ब्रदर और राजपूत बॉयज का भी इस्तेमाल किया है। यह है फिल्म- 'कल की आवाज' का वह फेमस सॉन्ग इस पोस्ट जडेजा को अभी तक धोनी का जवाब तो नहीं मिला लेकिन चेन्नै सुपरकिंग्स ने उन्हें धोनी की ओर से जवाब देने में देर नहीं लगाई है। सीएसके ने अपने ऑफिशल अकाउंट से धोनी की ओर से जवाब देते हुए लिखा, 'बहरहाल धोनी सोच रहे होंगे... ये लड़का हाय अल्लाह कैसा है दीवाना!' इसके बाद सीएसके ने भी दो लाफ्टर वाले इमोजी बनाए हैं। चेन्नै सुपरकिंग्स ने रवींद्र जडेडा को दिया यह जवाब


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Y17uIt
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support