Tuesday, June 16, 2020

'कोरोना के बीच भी बढ़ेंगे IPL देखने वाले फैंस'

नई दिल्लीइंडियन प्रीमियर लीग की फ्रैंचाइजियां भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से के भविष्य पर निर्णायक बयान चाहती हैं कि यह टूर्नमेंट पूरा खेला जाएगा या मैचों की संख्या में कटौती होगी। इसके अलावा यह स्वदेश में होगा या विदेशी सरजमीं पर। फ्रैंचाइजियों का साथ ही मानना है कि अगर इस प्रतिष्ठित लीग का आयोजन हुए तो टीवी पर इसे रेकॉर्ड दर्शक मिलेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया लगातार अक्टूबर-नवंबर में टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन के दौरान 16 टीमों की मेजबानी को लेकर चुनौतियों का जिक्र करता रहा है और ऐसे में कोविड-19 महामारी के कारण अस्त व्यस्त हुए क्रिकेट सत्र में आईपीएल के आयोजन की उम्मीद बढ़ गई है। पढ़ें, वाडिया बोले, बुनियादा ढांचा जरूरीकिंग्स इलेवन पंजाब के सह मालिक ने कहा, ‘मौजूदा स्थिति को देखते हुए 16 टीमों के साथ टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन को लेकर काफी जटिलताएं हैं। आईपीएल का आयोजन भी आसान नहीं होगा। इसका आयोजन ऐसे स्थान पर होना चाहिए जहां मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह उपयुक्त बुनियादी ढांचा हो।’ केकेआर ने फॉर्मेट से छेड़छाड़ पर जताया था विरोधआईसीसी ने टी20 विश्व कप के आयोजन को लेकर अपना अंतिम फैसला अगले महीने तक टाल दिया है लेकिन बीसीसीआई पहले ही सितंबर-अक्टूबर में टूर्नमेंट के आयोजन की योजना बना रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के सीईओ वेंकी मैसूर ने पिछले हफ्ते मीडिया कार्यक्रम के दौरान लीग के फॉर्मेट से ‘छेड़छाड़’ को लेकर विरोध दर्ज कराया था लेकिन आईपीएल के सभी हितधारक इससे सहमत नहीं हैं। बीसीसीआई का टूर्नमेंट के आयोजन पर जोरकोविड-19 महामारी से जुड़ी स्थिति को देखते हुए उन्हें छोटे टूर्नमेंट के आयोजन में भी कोई दिक्कत नहीं है, मैसूर ने हालांकि कहा था कि वह सभी आठ टीमों की ओर से बोल रहे हैं। बीसीसीआई ने अब तक टूर्नमेंट के आयोजन पर जोर दिया है लेकिन विस्तार से कुछ नहीं बताया है। पढ़ें, 'तब 1 महीने में ही बदल दी थी जगह'वाडिया ने कहा, ‘यकीन है कि पूर्ण आईपीएल के आयोजन के लिए बीसीसीआई पूरा प्रयास कर रहा है लेकिन कम मैचों वाले टूर्नमेंट के साथ भी हमें कोई समस्या नहीं है। आईपीएल ने टूर्नमेंट के आयोजन को लेकर काफी लचीलापन दिखाया है और कोविड-19 के दौरान भी हमें इस स्थिति को बरकरार रखना होगा। 2009 में हमने सिर्फ एक महीने में टूर्नमेंट का आयोजन भारत की जगह साउथ अफ्रीका में किया था।’ विदेश में आयोजन भी ऑप्शनभारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं और आईपीएल का विदेश में आयोजन भी एक विकल्प है। टूर्नमेंट की 2014 में आंशिक रूप से मेजबानी करने वाले यूएई और श्रीलंका पहले ही इसमें दिलचस्पी दिखा चुके हैं जबकि कोरोना वायरस से सबसे कम प्रभावित देशों में शामिल न्यूजीलैंड भी एक विकल्प है लेकिन दोनों देशों के समय में अंतर उसके खिलाफ जाता है। 'किस बात का इंतजार कर रहा बोर्ड?'आईपीएल की एक अन्य प्रमुख टीम के शीर्ष अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर कहा कि वे कम मैचों वाला टूर्नमेंट नहीं चाहते और साथ ही चाहते हैं कि बीसीसीआई जल्द से जल्द तारीखों की घोषणा करे जिससे संभावित टीम प्रायोजकों को पर्याप्त समय मिले। अधिकारी ने कहा, ‘समझ नहीं आता कि बोर्ड किसका इंतजार कर रहा है। अब तक तारीखों की घोषणा कर देनी चाहिए थी, फिर चाहे अगस्त-सितंबर हो या सितंबर-अक्टूबर (वर्ल्ड कप के नहीं होने की स्थिति में)।’ प्रायोजकों की भी चिंताचेन्नै सुपरकिंग्स के एक सूत्र ने हालांकि कहा कि टूर्नमेंट पर प्रायोजकों के असर का पता इसके करीब आने पर ही चलेगा। सूत्र ने कहा, ‘तारीखों की घोषणा के बाद ही प्रायोजक टीमों के पास आएंगे।’ वहीं, वाडिया को उम्मीद है कि अगर टूर्नमेंट के मैचों की संख्या कम भी हुई तो भी प्रायोजक आईपीएल का साथ नहीं छोड़ेंगे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Y6hnoj
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support