सिडनीऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ने सोमवार को कहा कि अक्टूबर-नवंबर में होने वाला टी20 वर्ल्ड कप अगर स्थगित होता है तो वह खेलने को तैयार हैं। घातक कोरोना वायरस महामारी के कारण ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। बीसीसीआई सितंबर-अक्टूबर में आईपीएल कराना चाहता है जो कोरोना महामारी के कारण फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्मिथ ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलियाई सरकार से अनुमति मिलने पर आईपीएल खेलने को भारत जाने के लिए तैयार हैं। पढ़ें, स्मिथ ने कहा, ‘देश के लिए वर्ल्ड कप खेलने से बढ़कर कुछ नहीं है। निश्चित तौर पर मैं वर्ल्ड कप को तरजीह दूंगा लेकिन अगर वह स्थगित होता है और आईपीएल का आयोजन होता है तो मैं इस टी20 लीग में खेलने को तैयार हूं।’ उन्होंने कहा, ‘हालात अभी हमारे काबू के बाहर हैं। हम वही कर रहे हैं, जो हमसे कहा जा रहा है।’ ऐसी खबरें थी कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी से टी20 वर्ल्ड कप 2021 तक टालने के लिए कहा है। इस बारे में फैसला 10 जून को आईसीसी की बैठक में लिया जाएगा। आईपीएल में अब तक 81 मैच खेलने वाले स्मिथ ने कहा, ‘मैंने इसके बारे में सोचा नहीं है। हम पेशेवरों और सरकार की सलाह पर अमल करेंगे। इस समय दुनिया के जो हालात हैं, क्रिकेट अप्रासंगिक हो गया है। जब सही समय होगा और हमसे कहा जाएगा तो हम वापसी करेंगे। तब तक शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहने की जरूरत है।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2U10CZc






0 comments:
Post a Comment