मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप विजेता कप्तान () को उम्मीद है कि वर्ल्ड कप अगले साल योजना के अनुसार चलेगा और उन्हें भरोसा है कि कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण लगे ब्रेक से उनकी तैयारी प्रभावित नहीं होंगी। 50 ओवर का वर्ल्ड कप अगले साल न्यूजीलैंड में फरवरी-मार्च में होना तय है लेकिन कोविड-19 (Covid- 19) महामारी का असर अंतरराष्ट्रीय टूर्नमेंट जैसे टी20 पुरुष वर्ल्ड कप पड़ सकता है तो ऐसी अटकलें हैं कि इसका प्रभाव महिलाओं की प्रतियोगिता पर भी पड़ सकता है। लैनिंग ने क्रिकेट.काम.एयू से कहा, 'इस चरण पर हम सिर्फ यही उम्मीद लगा सकते हैं कि वर्ल्ड कप तय समय के अनुसार अगले साल की शुरुआत में होगा लेकिन हमें इंतजार करके देखना होगा कि यह कैसे होता है। हमारे पास एक योजना है लेकिन चीजें बहुत तेजी से बदल भी सकती हैं।' उन्होंने कहा, 'हमारा जो ग्रुप है, हम एक साथ काफी लंबे समय तक काफी क्रिकेट खेल चुके हैं और अगर हमें कोरोना वायरस के कारण तैयारी के लिए कम समय मिलता है तो भी हम वर्ल्ड कप के लिए तैयार रहेंगे, इसमें मुझे कोई शक नहीं है, हम ऐसा करने में कामयाब रहेंगे।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3czX32i






0 comments:
Post a Comment