Saturday, July 18, 2020

3T: डि कॉक हटे, बावुमा काइट्स टीम के कप्तान

जोहानिसबर्गसाउथ अफ्रीका ने नए फॉर्मेट में खेले जा रहे तीन टीमों की क्रिकेट टूर्नमेंट (3टीसी) सोलिडैरिटी कप में काइट्स टीम के कप्तान क्विटन डी कॉक ने अपना नाम वापस ले लिया। इस टूर्नमेंट के जरिये देश में शनिवार को के कारण निलंबित रहने के बाद फिर से क्रिकेट सत्र की शुरूआत हो रही है। विकेटकीपर बल्लेबाज डि कॉक की गैरमौजूदगी में साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज तेंबा बावुमा काइट्स टीम की कप्तानी करेंगे। टीम में उनकी जगह विकेटकीपर रयान रिकेल्टन को शामिल किया गया है। पढ़ें, क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने ट्वीट कर बताया, ‘काइट्स के कप्तान व्यक्तिगत कारणों से टूर्नमेंट से हट गए हैं।’ नए फॉर्मेट के तहत साउथ अफ्रीका के 24 शीर्ष क्रिकेटर तीन टीमों में होंगे। ये टीमें ईगल्स, किंगफिशर्स और काइट्स हैं मैच में 18 -18 ओवर के दो हाफ होंगे। हर टीम को 12 ओवर मिलेंगे जो 6-6 ओवर में बंटे होंगे। ये छह छह ओवर अलग-अलग टीमें फेकेंगी। ड्रॉ से तय होगा कि पहले बल्लेबाजी कौन करेगा। मैच के दौरान हर टीम को दो पारियों में बल्लेबाजी करनी होगी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3jk9iEP
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support