Tuesday, July 28, 2020

ब्रॉड के 500 विकेट पूरे, दुनिया के 7वें बोलर

मैनचेस्टर इंग्लैंड के दिग्गज पेसर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के पांचवें दिन एक खास उपलब्धि अपने नाम की। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 500 विकेट पूरे कर लिए। वह इस उपलब्धि को अपने नाम करने वाले दुनिया के 7वें गेंदबाज बन गए। ब्रॉड इंग्लैंड की तरफ से 500 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज भी बन गए। उनसे पहले दिग्गज जेम्स एंडरसन यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। साल 2017 में एंडरसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में 500 टेस्ट विकेट लेने का रेकॉर्ड अपने नाम किया था। पढ़ें, 34 साल के स्टुअर्ट ब्रॉड ने मैनचेस्टर टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन वेस्टइंडीज के ओपनर क्रेग ब्रैथवेट को आउट किया और टेस्ट क्रिकेट में अपने 500 विकेट पूरे किए। श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम टेस्ट में सर्वाधिक 800 विकेट दर्ज हैं। उनके अलावा शेन वॉर्न (708 विकेट), अनिल कुंबले (619), जेम्स एंडरसन (589), ग्लेन मैकग्रा (563) और कर्टनी वाल्श (519) ने टेस्ट मैचों में 500 से ज्यादा विकेट लिए हैं। टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
बोलर विकेट देश
मुथैया मुरलीधरन 800 श्रीलंका
शेन वॉर्न 708 ऑस्ट्रेलिया
अनिल कुंबले 619 भारत
जेम्स एंडरसन 589 इंग्लैंड
ग्लेन मैकग्रा 563 ऑस्ट्रेलिया
कर्टनी वाल्श 519 वेस्टइंडीज
स्टुअर्ट ब्रॉड 500* इंग्लैंड
दिसंबर 2007 में श्रीलंका के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले ब्रॉड ने इस मैच से पहले अपने करियर में 139 टेस्ट मैच खेले और 17 बार 5 विकेट लिए। इतना ही नहीं, उन्होंने 121 वनडे मैचों में कुल 178 और 56 टी20 इंटरनैशनल मैचों में कुल 65 विकेट झटके हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2CXDLIt
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support