नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट बोर्ड () के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ( Resignation) का इस्तीफा लंबे समय बाद गुरुवार को स्वीकार कर लिया गया। बोर्ड के आला अधिकारियों ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है, लेकिन एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि इस्तीफा स्वीकार करने का फैसला किया गया है। जोहरी ने 27 दिसंबर को इस्तीफा दिया था। यह पता नहीं चल सका है कि बोर्ड ने अचानक इस्तीफा स्वीकार करने का फैसला क्यों किया। जोहरी 2016 में बोर्ड से जुड़े थे, जिनका करार 2021 तक था। के बोर्ड अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने त्यागपत्र दे दिया था। जौहरी को 2016 में इस पद पर नियुक्त किया गया था और सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (CoA) के पिछले साल अक्टूबर में जाने के बाद उन्होंने पद से हटने का फैसला किया, जिससे सौरभ गांगुली की अगुआई वाली टीम के जिम्मेदारी संभालने का रास्ता बना। मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पद संभालने के बाद जौहरी कई मोर्चों पर काम कर रहे थे, जिसमें उन्होंने आईपीएल प्रसारक अधिकार स्टार इंडिया को 16,348 करोड़ रुपये में बेचने में अहम भूमिका अदा की थी। उन्हें तब इस पद पर नियुक्त किया गया था, जब शंशाक मनोहर बीसीसीआई अध्यक्ष थे और अनुराग ठाकुर बोर्ड के सचिव थे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3gHr6Yp






0 comments:
Post a Comment