Saturday, July 4, 2020

मयंक का ऐसा वर्कआउट, कोहली कर दिया ट्रोल

नई दिल्लीकिलर महामारी कोरोना वायरस काल में काफी वक्त तक खिलाड़ी घर में बंद रहने को मजबूर रहे। अब जब लॉकडाउन में कुछ छूट मिली है तो वे पुराने रूटीन पर लौटने की कोशिश कर रहे हैं। टीम इंडिया कप्तान , हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी और चेतेश्वर पुजारा जैसे बड़े खिलाड़ी अपने वर्कआउट के वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इस क्रम में टेस्ट ओपनर ने अपने वर्कआउट की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में मयंक एकदम उल्टे लटके दिखाई दे रहे हैं। इस पर विराट कोहली और तेज गेंदबाज ने उनके खूब मजे लिए। विराट कोहली ने मयंक को ट्रोल करते हुए लिखा- क्या हो गया भाई...मुझे लगता है लॉकडाउन असहनीय सीमा तक पहुंच गया है। दूसरी ओर, इशांत शर्मा ने लिखा कि राजे दुनिया उल्टी दिख रही है या सीधी...। बता दें कि मयंक अग्रवाल लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव नजर आए। इस दौरान उन्होंने रोहित शर्मा समेत तमाम साथी क्रिकेटरों से लाइव चैट भी की।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3gs23Ze
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support