Thursday, July 30, 2020

गांगुली के बचपन के कोच अशोक मुस्तफी का निधन

कोलकाता पूर्व भारतीय कप्तान और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के मौजूदा अध्यक्ष सौरभ गांगुली (Sourav Ganguly) को कोचिंग दे चुके अनुभवी कोच () का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार सुबह निधन हो गया। वह 86 बरस के थे। उनके परिवार में एक बेटी है, जो लंदन में रहती है। अशोक के पारिवारिक सूत्रों ने बताया, 'वह दिल से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित थे और अप्रैल में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने अंतिम सांस ली।' अशोक प्रख्यात दुखीराम क्रिकेट कोचिंग सेंटर के कोच थे, जो बाद आर्यन क्लब गैलरीज के दायरे में आया, जिसे एक समय बंगाल क्रिकेट की नर्सरी समझा जाता था और इसने सौरभ गांगुली सहित एक दर्जन से अधिक रणजी क्रिकेटर दिए। बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) अध्यक्ष अविषेक डालमिया ने शोक संदेश में कहा, 'मैं मुस्तफी सर के निधन से दुखी और हैरान हूं। क्रिकेट में उनका योगदान, विशेषकर खिलाड़ियों का करियर बनाने को हमेशा याद रखा जाएगा।' उन्होंने कहा, 'उनके परिवार के प्रति गहरी संवदेनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।' गांगुली के पिता ने उन्हें शुरुआती दिनों में अशोक के पास ट्रेनिंग के लिए भेजा था, जहां वह अपने मित्र संजय दास के साथ कोचिंग लेते थे। पिछले महीने अशोक की हालत बिगड़ गई थी और गांगुली ने अपने करीबी मित्र संजय के साथ मिलकर उनके उपचार का इंतजाम किया। खेल और देश-दुनिया की हर खबर अब Telegram पर भी। हमसे जुड़ने के लिए यहां और पाते रहें हर जरूरी अपडेट।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2BNFMqk
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support