ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व उप कप्तान डेविड वॉर्नर ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटियों का एक डांस वीडियो शेयर किया। वीडियो में वे बॉलिवुड ऐक्टर अक्षय कुमार की फिल्म के गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं और उनके स्टेप्स कॉपी करने की कोशिश कर रही हैं।वॉर्नर ने कैप्शन में लिखा, 'जब आपकी बेटियां खुद ही अपना बाला डांस करना चाहती हैं।' वॉर्नर की बेटियां इंडी रे और आइवी मे के इस डांस वीडियो को अब तक इंस्टाग्राम पर 11 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
ऑस्ट्रेलिया के स्टार ओपनर डेविड वॉर्नर ने लॉकडाउन के दौरान कई वीडियो शेयर किए थे जिसमें वह अपने परिवार के साथ डांस करते नजर आए थे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3gVgVQ6






0 comments:
Post a Comment