राजकोटसौराष्ट्र के पूर्व कोच और मैनेजर हसमुखभाई जोशी का गुरुवार को निधन हो गया। उन्हें क्रिकेट जगत में ‘बाबाभाई ’ के नाम से जाना जाता था। जोशी 85 वर्ष के थे। सौराष्ट्र क्रिकेट संघ ने उनके निधन पर दुख जताया। सौराष्ट्र क्रिकेट संघ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘ ने कई भूमिकाओं में सौराष्ट्र क्रिकेट की सेवा की। बतौर खिलाड़ी, अंडर-16, अंडर-19, अंडर-22 सिलेक्टर, अंपायर, कोच और मैनेजर सभी रूपों में।’ पढ़ें, उन्होंने ‘ओल्ड रणजी ट्राफी प्लेयर्स ऑफ द पीरियड 1963 टू 1969: माय टीम मेट्स एंड इंटिमेट्स’ किताब भी लिखी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड और सौराष्ट्र क्रिकेट बोर्ड के सचिव निरंजन शाह ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। (खेल और देश-दुनिया की हर खबर अब Telegram पर भी। हमसे जुड़ने के लिए यहां और पाते रहें हर जरूरी अपडेट)
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3hWjRwe






0 comments:
Post a Comment