Saturday, July 11, 2020

जानें, क्यों इस खिलाड़ी से ट्विटर पर भिड़ गए आर्चर

नई दिल्लीइंग्लैंड टीम के तेज गेंदबाज और वेस्टंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज पहले मैच में के न चुने जाने को लेकर सोशल मीडिया पर भिड़ गए। यह सब शुरू हुआ जब बेस्ट ने अंतिम-11 में ब्रॉड के स्थान पर आर्चर के शामिल होने पर सवाल उठाए। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘ब्रॉड के स्थान पर आर्चर क्यों खेल रहे हैं क्योंकि वुड 90 से ज्यादा गति से गेंदबाजी कर रहे हैं।' उन्होंने आगे लिखा- वह ब्रॉड के समान तेजी से ही गेंदबाजी कर रहे हैं। ब्रॉड अगर गुस्सा होते हैं तो मुझे कोई परेशानी नहीं है। आर्चर ने बेस्ट के इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, ‘इतनी सारी जानकारी होने के बाद भी आप अभी तक कोच क्यों नहीं बने।’ बेस्ट ने फिर लिखा, ‘निजी तौर पर मुझ पर हमला मत करो। सच्चाई यह है कि तुम अच्छी गेंदबाजी नहीं कर रहे हो और तुमने अभी तक एशेज के बाद से तेजी भी नहीं दिखाई है। अब जाओ और आराम करो।’ एजेस बाउल में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में ब्रॉड को अंतिम-11 में जगह नहीं मिली है। इस पर ब्रॉड भी काफी निराश और गुस्से में हैं। उन्होंने इसकी नाराजगी भी जताई थी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/328MkdG
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support