नई दिल्लीपाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने गुरुवार को बताया कि उनकी पत्नी और दो बेटियों का टेस्ट नेगेटिव आया है। पहले इन दोनों का टेस्ट पॉजिटिव आया था। अफरीदी ने ट्विटर के माध्यम से इस बात की जानकारी दी और दुआ के लिए अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया। अफरीदी ने अपनी छोटी बेटी के साथ फोटो भी शेयर की। अफरीदी ने लिखा, ‘अल्हमदुलिल्लाह, मेरी पत्नी और बेटी अक्सा, अंशा का टेस्ट नेगेटिव आया है, पहले इनका टेस्ट पॉजिटिव आया था, लेकिन अब यह ठीक हैं। आपकी लगातार दुआओं के लिए शुक्रिया। ईश्वर आप सभी के परिवार और आप पर अपना आशीर्वाद बनाए रखे।’ अफरीदी ने पहले ट्वीट कर बताया था कि उनका और उनका परिवार का टेस्ट पॉजिटिव आया था। उल्लेखनीय है कि अफरीदी लॉकडाउन के दौरान लोगों के बीच जाकर मदद करते नजर आए थे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3inS7lf






0 comments:
Post a Comment