Sunday, July 26, 2020

गंभीर ने पत्नी नताशा को बर्थडे पर यूं किया विश

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ओपनर ने अपनी पत्नी नताशा को उनके बर्थडे पर रविवार को विश किया। गंभीर ने सोशल मीडिया पर नताशा और बच्चों के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। 2011 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के अहम सदस्य रहे गंभीर ने लिखा, 'हैपी बर्थडे उस महिला को जो मुझे कंप्लीट करती है.. लेकिन ये ठीक नहीं है कि तुम हर गुजरते साल के साथ और भी ज्यादा खूबसूरत होती जा रही हो और मैं उम्रदराज सा दिखने लगा हूं। यह तो डील नहीं थी।' ईस्ट दिल्ली से मौजूदा लोकसभा सांसद गंभीर ने साल 2011 में नताशा से शादी की थी। जब वह काफी समय तक नैशनल टीम से बाहर रहे थे, तब नताशा ने उनका काफी सपॉर्ट किया था। 38 वर्षीय गंभीर ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'कुछ ज्यादा ही बड़े टारगेट खुद के लिए सेट करना दबाव बनाता है। मेरे साथ यही हुआ। ऐसे में मेरी पत्नी और परिवार ने काफी साथ दिया। कई मौकों पर नताशा ने शांति और समझदारी से फ्रस्टेशन और नखरों का सामना किया।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3jGjHLc
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support