नई दिल्ली लाइम लाइट से हमेशा दूर रहने वाले एमएस धोनी भले सोशल मीडिया पर ऐक्टिव न रहते हों। लेकिन इस प्लेटफॉर्म पर उनकी चर्चाएं हमेशा ऐक्टिव रहती हैं। इसी महीने 7 तारीख को कैप्टन कूल ने अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। धोनी ने अपने बर्थडे की तस्वीरें तो टि्वटर या इंस्टाग्राम पर शेयर नहीं की थीं लेकिन फैन्स ने उनका बर्थडे पूरे जोश के साथ मनाया था। उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने देर से ही सही लेकिन सोशल मीडिया पर आज उनके बर्थडे की पहली तस्वीर शेयर कर दी है। साक्षी ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें धोनी के साथ हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, क्रुणाल की पत्नी पंखुड़ी और धोनी के तीन दोस्त नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में धोनी की बेटी जीवा और माही के तीन दोस्त भी नजर आ रहे हैं। हालांकि खुद साक्षी इस फोटो में दिखाई नहीं दे रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए साक्षी ने कैप्शन में लिखा, 'मिसिंग द हैपी स्कायड।' बता दें पंड्या फैमली में दोनों पंड्या भाई और पंखुड़ी एक चार्टर्ड प्लेन से धोनी का बर्थडे मनाने रांची पहुंचे थे। फैन्स को धोनी के बर्थडे की तस्वीरें देखने का 7 जुलाई से ही इंतजार था। लेकिन उन्हें लग रहा था कि अब जब उनके बर्थडे को बीते करीब 2 सप्ताह हो चुके हैं तो धोनी या साक्षी इस बार उनकी ये तस्वीरें साझा नहीं करेंगी। लेकिन साक्षी ने फैन्स को सरप्राइज देते हुए उनके जन्मदिन की पहली तस्वीर साझा कर दी है। बता दें धोनी बीते साल वर्ल्ड कप 2019 के बाद इस साल आईपीएल से क्रिकेट मैदान पर वापसी करने वाले थे। लेकिन 29 मार्च से शुरू होने वाले इस टूर्नमेंट पर वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने ब्रेक लगा दिया और यह टूर्नमेंट अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है। अब इस टूर्नमेंट के अक्टूबर नवंबर में एक बार फिर आयोजन होने की अटकलें हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2CUb0w9






0 comments:
Post a Comment