Sunday, July 5, 2020

अक्षय कुमार से शादी करना चाहती थीं सानिया मिर्जा

नई दिल्लीटीम इंडिया और उसके खिलाड़ियों की फैन फॉलोइंग दुनियाभर है। दिग्गज क्रिकेटर भी भारतीय कप्तान विराट कोहली, लिमिटेड ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान एमएस धोनी की तारीफ करते हैं और फेवरिट क्रिकेटरों की लिस्ट में रखते हैं। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का हालांकि पसंदीदा क्रिकेटर भारतीय नहीं है। उन्होंने क्रिकेटर पति शोएब मलिक के सवाल पूछने पर यह खुलासा किया है। दरअसल, पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक और सानिया इंस्टाग्राम पर फैन्स से रूबरू हुए थे और तमाम सवालों के जवाब दे रहे थे। इस क्रम में शोएब मलिक ने सानिया से उनका फेवरिट क्रिकेटर जानना चाहा। इस पर सानिया मिर्जा ने बताया कि उन्हें बाबर आजम पसंद हैं। जैसे उन्होंने यह जवाब दिया तो शोएब ने चुटकी लेते हुए कहा कि लेकिन उन्होंने तो अपनी फेवरिट भाभी किसी और को बताया है। इस पर सानिया ने कहा कि पता नहीं उन्होंने ऐसा क्यों कहा, जबकि वह हम लोगों के साथ समय बिताना पंसद करते हैं। हमारे घर भी आते हैं। खैर यह उनका अपना जवाब था। बता दें कि हाल ही में बाबर ने सानिया नहीं बल्कि सरफराज अहमद की वाइफ को फेवरेट भाभी बताया था। इस क्रम में शोएब ने सानिया से पूछा कि टॉम क्रुज और अक्षय में से आप किससे शादी करना चाहेंगी? इस सवाल पर सानिया ने अक्षय कुमार का नाम लिया। साथ ही उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार () काफी पसंद हैं। उनकी फिल्म मोहरा के समय से ही मैं उन्हें काफी पसंद करती थी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2NZBiiS
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support