Sunday, July 19, 2020

अफरीदी बोले- क्रिकेटर गौतम गंभीर पसंद, लेकिन..

लाहौरपाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहीद अफरीदी ने कहा है कि वह भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को एक बल्लेबाज के तौर पर हमेशा पसंद करते थे लेकिन एक इंसान के तौर पर वह उन्हें अच्छा नहीं मानते। अफरीदी ने एक इंटरव्यू में जैनब अब्बास से कहा, ‘एक क्रिकेटर को तौर पर, एक बल्लेबाज के तौर पर मैंने हमेशा उन्हें पसंद किया है लेकिन एक इंसान के तौर पर, वह कई बार ऐसी चीजें कर जाते हैं कि आप सोचते तो कि जाने दो यार, उनके साथ कुछ समस्या है।' उन्होंने आगे कहा- उनके फिजियो ने हमेशा यह बताया है। अफरीदी ने पैडी अप्टन की जीवनी में गंभीर पर लिखी टिप्पणी पर यह बात कही। अप्टन ने अपनी किताब में लिखा है, ‘मानिसक द्दढ़ता की बात करें तो, मैंने जितने भी लोगों के साथ काम किया है उनमें से वह सबसे कमजोर और मानसिक रूप से असुरक्षित इंसान थे।’ गंभीर और अफरीदी ने कई बार एक दूसरे के खिलाफ खेला है और मैदान पर एक दूसरे से भिड़े भी हैं। सोशल मीडिया पर भी आजकल दोनों के बीच तीखी बहस देखी जा सकती है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/30trYJR
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support