Sunday, July 19, 2020

मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान बॉल को करना पड़ा सैनिटाइज

मैनचेस्टरइंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की ओर से जारी गाइडलाइंस के बावजूद इंग्लैंड के ओपनर से रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में गलती हो गई। ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को अंपायरों को गेंद को सैनिटाइज करना पड़ा। मैच के दूसरे सेशन में इंग्लैंड के डोम सिबली ने गलती से गेंद पर सलाइवा लगा दिया था जिसकी अनुमति नहीं है। वेस्टइंडीज की पारी के 42वें ओवर की शुरुआत से पहले अंपायर माइकल गॉफ को टिश्यू को खोलते और उससे गेंद को दोनों तरफ साफ करते देखा गया। बाद में पता चला कि सिबली ने भूल से बॉल पर सलाइवा लगा दिया था और मेजबान टीम ने तुरंत इस बात की जानकारी मैदानी अंपायरों को दी जिन्होंने गेंद को सैनिटाइज किया। पढ़ें , आईसीसी ने घातक कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए गेंद को चमकाने के लिए सलाइवा लगाने को बैन कर रखा है। ऐसा करने पर पहले तो टीम को चेतवानी दी जाएगी लेकिन बार-बार यह हरकत दोहराने पर सजा भी दी जा सकती है। टीम को जानबूझकर या गलती से सलाइवा लगाने पर दो चेतवानियां दी जाएंगी और इसके बाद पांच रन की पेनल्टी भी दी जाएगी। (एजेंसी से इनपुट)


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3fPwusI
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support