Wednesday, July 29, 2020

लॉर्ड्स टेस्ट में आज: अजीत अगरकर ने ठोका था शतक

नई दिल्ली आज से ठीक 18 साल पहले इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट मैच खेल रही थी। इस टेस्ट में अगरकर को बैटिंग का मौका मिला तो उन्होंने यहां शतक जड़कर अपना नाम लॉर्ड्स मैदान के ऑनर्स बोर्ड पर अपनी जगह बनाई। इंटरनैशनल क्रिकेट में अगरकर के नाम यही एकमात्र शतक है। लॉर्ड्स मैदान पर अगरकर का यह शतक इसलिए भी खास है क्योंकि महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) कभी इस मैदान पर शतक नहीं जमा पाए, जबकि अगरकर ने ऐसा कर लिया। साल 2002 में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही चार टेस्ट मैच की सीरीज का यह पहला ही मैच था, जिसमें बतौर गेंदबाज खेल रहे अगरकर ने नाबाद 109 रन की पारी खेली। इस मैच के अंतिम दिन अगर ने यह पारी तब खेली, जब मैच की चौथी पारी में टीम इंडिया 568 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही थी। 190 बॉल की इस पारी में मुंबई के इस खिलाड़ी ने 16 चौके बरसाए। लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान ने भी अगरकर के जीवन के इस खास लम्हे को टि्वटर पर कुछ इस अंदाज में याद किया है। अपने टि्वटर हैंडल से लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान ने अगरकर के शतक बनाने वाले लम्हे का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'आज ही के दिन लॉर्ड्स में 2002 में आपका इकलौता टेस्ट शतक, ने ऑनर्स बोर्ड पर जगह बनाई।' हालांकि अगरकर का यह प्रयास टीम इंडिया की हार नहीं टाल पाया। उनके अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज मैच की दोनों पारियों में शतक नहीं जमा पाया था। भारत को इस मैच में 170 रन से हार का सामना करना पड़ा। अपने इंटरनैशनल करियर में इस तेज गेंदबाज ने 26 टेस्ट, 191 वनडे और 4 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। तीनों फॉर्मेट में उन्होंने कुल 349 विकेट अपने नाम किए और इस दौरान उनके बल्ले से 1855 रन भी निकले। वनडे क्रिकेट में उन्होंने 288 विकेट अपने नाम किए। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह अतीत में मुंबई सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष भी रहे। खेल और देश-दुनिया की हर खबर अब Telegram पर भी। हमसे जुड़ने के लिए यहां और पाते रहें हर जरूरी अपडेट।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/39Bc1W9
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support