Monday, July 20, 2020

कांबली को पाक से आते थे खत, लतीफ थे डाकिया

नई दिल्लीभारत और पाकिस्तान क्रिकेट में भले ही एक-दूसरे के कड़े प्रतिद्वंद्वी हैं, लेकिन दोनों टीमों खिलाड़ियों के चाहने वाले दोनों देशों में हैं। भारतीय क्रिकेटर ने इस बारे में खुलासा किया है कि किस तरह उन्हें पाकिस्तान खेलने जाने पर सम्मान मिलता था और एक फैन तो उन्हें सालोसाल पत्र भेजता रहा। उन्होंने एक लाइव चैट में बताया, 'जब हम पाकिस्तान गए तो हमारे साथ बहुत अच्छा व्यवहार किया गया। मेरा एक प्रशंसक है, जो 1991 में किए गए मेरे करियर की शुरुआत से ही मुझे फॉलो कर रहा है। वह कराची से था।' पूर्व क्रिकेटर भारतीय क्रिकेटर ने कहा, 'वह मुझे पत्र भेजते थे, क्योंकि उस समय जब मोबाइल नहीं थे, कोई फोन नहीं था। इसलिए वह पत्रों के माध्यम से खुद को व्यक्त करते थे।' कांबली ने को पत्रवाहक बताते हुए कहा, 'आप विश्वास नहीं करेंगे कि पाकिस्तानी क्रिकेटर राशिद लतीफ उन पत्रों को मुझ तक पहुंचाते थे।' महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर के करीबी मित्रों में से एक कांबली ने बताया- वह (प्रशंसक) राशिद लतीफ के पास जाता था और अपने सभी पत्र उन्हें दे देता। जब राशिद वे यहां आते तो मैं उन्हें ले लेता था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में उनके फैन की मौत नहीं हुई है। उन्होंने कहा, 'जब मैं खेल रहा था तब भी और जब मैंने संन्यास ले लिया तब भी पाकिस्तान में मेरी फैन फॉलोइंग है। उल्लेखनीय है कि कांबली ने भारत के लिए 17 टेस्ट खेले। इस दौरान 54.20 की औसत से 1,084 रन बनाए, जबकि वनडे में उन्होंने 34 से अधिक की औसत से 2,477 रन बनाए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZGHPWe
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support