साउथैम्पटनइंग्लैंड के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ आठ जुलाई से शुरू होने वाले पहले टेस्ट में दर्शकों की अनुपस्थिति से टीम के उत्साह में कोई कमी नहीं आएगी। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज कोविड-19 महामारी के चलते दर्शकों के बिना खाली स्टेडियम में खेली जाएगी। पोप ने इंग्लैंड के अभ्यास मैच के बाद कहा, ‘जब काफी दर्शक होते हैं और ‘बार्मी आर्मी’ भी यहां होती हैं तो यह शानदार होता है लेकिन हम फिर भी टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे।’ पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘अगर दर्शकों में एक भी व्यक्ति नहीं होगा तब भी हम उस क्रिकेट को खेलेंगे जिसका हमने अभी तक खेलने का सपना देखा है। टेस्ट अभी भी क्रिकेट का शीर्ष फॉर्मेट है। सुबह के समय अब भी वैसा ही जोश होगा क्योंकि इसमें कई परिस्थितियों से गुजरना होता है। जब टेस्ट मैच शुरू होता है तो दर्शक हों या नहीं, आप हमेशा उत्साहित रहते हो।’ इस 22 साल के बल्लेबाज ने कहा कि दर्शकों के बिना भी क्रिकेट का स्तर प्रभावित नहीं होगा। उन्होंने कहा, ‘भले ही हम थोड़ा सा म्यूजिक बजाएंगे, मुझे पता नहीं है लेकिन हम अपना ही माहौल बनाने का तरीका ढूंढ सकते हैं, इसका मुझे भरोसा है। हम इसका तरीका ढूंढ लेंगे।’ इस सीरीज का दूसरा टेस्ट मैनचेस्टर में 16 जुलाई से जबकि तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच 24 जुलाई से खेला जाएगा।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3gteN22






0 comments:
Post a Comment