Wednesday, July 1, 2020

फिंच बोले, कप्तानी का दबाव भी अच्छे से संभालते हैं विराट

नई दिल्लीऑस्ट्रेलिया की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान ने टीम इंडिया के कैप्टन की तारीफ की है। फिंच ने कहा कि विराट तीनों फॉर्मेट में टीम का कप्तान होने के बाद जो दबाव आता है, उसे काफी अच्छे से संभालते हैं। 33 वर्षीय फिंच ने सोनी टेन के शो पर कहा, ‘भारत के लिए खेलने का दबाव अलग है लेकिन टीम इंडिया की कप्तानी करने का दबाव उससे भी ज्यादा है। जिस तरह से कोहली ने यह सब संभाला है, वह भी लगातार लंबे समय तक, शानदार है।’ पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘ से कप्तानी लेना, बहुत बड़ी बात है। उम्मीदें ज्यादा थीं लेकिन वह अच्छा प्रदर्शन करते चले गए। यह कोहली के बारे में सबसे प्रभावी चीज है।’ फिंच ने धोनी और कोहली के बीच में मैदानी दोस्ती को लेकर भी बात की। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, ‘आप देखते हैं कि धोनी अब भी मैदान पर उनको सलाह देते रहते हैं, विराट की मदद करते हैं। इसी तरह की छोटी चीजें होती हैं, लेकिन यह बताती हैं कि दोनों एक दूसरे के साथ और दोनों के पदों से कितने सहज हैं।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2NKqzIL
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support