Thursday, July 30, 2020

बिहार और असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद करेंगे विराट और अनुष्का

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बिहार और असम में बाढ़ पीड़ितों की मदद का फैसला किया है। कोहली ने अपने टि्वटर हैंडल पर पोस्ट किया है कि वह और उनकी पत्नी, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा तीन संगठनों की मदद करेंगे जो बाढ़ पीड़ितों के लिए खाना, राहत और अन्य सामान पहुंचाने का काम कर रहे हैं। कोहली ने ट्वीट किया, 'हम असम और बिहार के लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं इसके साथ ही हम जरूरतमंदों की मदद के लिए शपथ भी लेते हैं। हम तीन संगठनों को मदद देंगें जो भोजन और अन्य राहत के क्षेत्र में जबर्दस्त काम कर रही हैं।' असम में बाढ़ से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 16.5 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं। वहीं बिहार में भी 38 लोग इस बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इससे पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने भी असम के लोगों के लिए संवेदनाएं व्यक्त की थीं। उन्होंने कहा था, 'मेरी संवेदनाएं असम के सभी खूबसूरत इनसानों के प्रति हैं। मैं उनसे मार्च में अपनी यात्रा के दौरान मिला था। इस समय वहां जानलेवा बाढ़ जिंदगियां तबाह कर रही है।' भारतीय फुटबॉल के कप्तान सुनील छेत्री ने भी इस पूर्वोत्तर राज्य की परेशानियों के लिए लोगों का ध्यान आकृष्ट किया है। असम कोरोना के इस काल में कोविड-19 महामारी से भी जूझ रहा है। छेत्री ने ट्वीट किया था, 'प्रार्थनाओं के साथ ही असम को आपके ध्यान और मदद की जरुरत है ताकि वह बाढ़ से हुए नुकसान से उबर सके।' खेल और देश-दुनिया की हर खबर अब Telegram पर भी। हमसे जुड़ने के लिए यहां और पाते रहें हर जरूरी अपडेट।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3gclbLj
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support