कोरोना वायरस के कारण भारतीय क्रिकेट पर लगे ब्रेक के दौरान दिग्गज हस्तियां घर पर अपनी फैमिली के साथ वक्त बिता रही हैं। इसी लिस्ट में ओपनर शिखर धवन भी शामिल हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह अपने बेटे जोरावर के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज धवन ने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह अपने बेटे बोरावर के साथ एक हिट पंजाबी गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में, धवन अपने बेटे जोरावर की हेल्प से पत्नी आयशा को मनाते हुए और डांस के लिए कोशिश करते नजर आ रहे हैं। पिता-पुत्र की इस जोड़ी के तमाम प्रयासों के बावजूद आयशा सोफे पर ही बैठी रहती हैं और दोनों पर कोई ध्यान नहीं देती हैं।
धवन ने कैप्शन में लिखा, 'बीवी को मनाने के लिए बेटे का सपॉर्ट भी बड़ा जरूरी है, आजा नचले आयशा। उन्होंने बीवी आयशा को टैग किया और हैशटैग में लिखा- गब्बरज्ञान
#GabbarGyaan
भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने इस वीडियो पर मजे लिए और लिखा, 'जब भाभी धोएंगी (मार लगाएंगी) तो जोरू (जोरावर) बेबी उनकी तरफ ही होगा भैया।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3h65dT5






0 comments:
Post a Comment