Wednesday, July 8, 2020

जो रूट के घर आई नन्ही परी, दूसरी बार बने पिता

नई दिल्ली इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान () के लिए अब दोहरी खुशियों का मौका है। एक तो कोविड- 19 के संक्रमण के कारण तीन महीने से ज्यादा समय से बंद पड़े इंटरनैशनल क्रिकेट (International ) की वापसी हुई है और दूसरी यह है कि रूट दूसरी बार पिता बने हैं। रूट ने इंस्टाग्राम पर अपनी नवजात बेटी की तस्वीर पोस्ट कर यह जानकारी फैन्स के साथ साझा की। रूट की पत्नी कैरी कॉटरेल ने 7 जुलाई को बेटी को जन्म दिया। इस जोड़े का पहले एक बेटा (अल्फ्रेड विलियम) है, जिसकी उम्र तीन साल है। इस टेस्ट मैच के आसपास ही उनकी पत्नी की डिलिवरी की उम्मीद थी और उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) से पहले ही इस टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहने की अनुमति ले ली थी। रूट की गैर-मौजूदगी में बेन स्टोक्स इस टेस्ट में इंग्लैंड टीम की कमान संभाल रहे हैं। रूट ने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर साझा करते हुए और इंग्लैंड क्रिकेट को टैग करते हुए लिखा, 'शुभकामनाएं लड़को। हम आपको देखेंगे और सपॉर्ट करेंगे।' दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम जॉइन करने से पहले जो रूट कोविड- 19 के मेडिकल प्रोटोकॉल के मुताबिक 7 दिन आइसोलेशन में बिताएंगे। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 16 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच के लिए रूट टीम में उपलब्ध रहेंगे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2DnyJF9
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support