Wednesday, July 15, 2020

जो रूट की टीम में वापसी, यह खिलाड़ी होगा बाहर

मैनचेस्टरइंग्लैंड टेस्ट टीम के नियमित कप्तान () की वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट (England vs West Indies) के लिए वापसी हो गई है। वह टीम में को रिप्लेस करेंगे। यह मैच गुरुवार से मैनचेस्टर में खेला जाएगा। इससे पहले साउथैम्पटन में खेले गए 3 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान टीम को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस तरह से वह फिलहाल सीरीज में 0-1 से पिछड़ा हुआ है। उल्लेखनीय है कि रूट अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिए अपनी पत्नी के साथ रहने की वजह से साउथैम्पटन में पहले टेस्ट में नहीं खेले थे। रोज बाउल खेले गए इस मैच में डेनली ने 2 पारियों में 18 और 29 रन बनाए। ओल्ड ट्रैफर्ड में दूसरे टेस्ट के लिए उनके और जैक क्रॉउली में से एक को बाहर किए जाने की संभावना थी। क्रॉउले ने हालांकि दूसरी पारी में 76 रन के साथ इंग्लैंड के शीर्ष स्कोरर थे। रूट ने हालांकि टीम में और संभावित बदलावों का खुलासा नहीं किया है। पहले टेस्ट की अंतिम एकादश से बाहर रहे तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की भी टीम में वापसी हो सकती है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2CdGsp1
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support