Wednesday, July 1, 2020

पाकिस्तानी खिलाड़ियों का दूसरा समूह शुक्रवार को ब्रिटेन रवाना होगा

लाहौर कोरोना वायरस के दो परीक्षण में नेगेटिव पाए जाने के बाद इंग्लैंड में टीम से जुड़ने के पात्र पाकिस्तान के छह क्रिकेटर शुक्रवार को मैनचेस्टर के लिए रवाना होंगे। पिछले हफ्ते टीम की रवानगी से पहले पॉजिटिव पाए गए फखर जमां, मोहम्मद हसनेन, , मोहम्मद रिजवान, शादाब खान और वहाब रियाज नवीनतम परीक्षण में नेगेटिव आए हैं जिन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कराया था। पीसीबी ने बुधवार को अपनी वेबसाइट पर बयान में कहा, ‘छह पाकिस्तानी क्रिकेटरों का दूसरा समूह शुक्रवार तीन जुलाई को राष्ट्रीय विमानन कंपनी के विमान से मैनचेस्टर के लिए रवाना होगा। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस से जो खिलाड़ी यात्रा करेंगे उनमें फखर जमां, मोहम्मद हसनेन, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद रिजवान, शादाब खान और वहाब रियाज शामिल हैं।’ पीसीबी ने कहा कि मैनचेस्टर ने इन सभी छह खिलाड़ियों को वोरसेस्टर ले जाया जाएगा और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के परीक्षण कार्यक्रम में नेगेटिव पाए जाने के बाद बाकी टीम के साथ जोड़ा जाएगा। इन सभी खिलाड़ियों में से हफीज को लेकर विवाद हो गया था जब उन्होंने पीसीबी के परीक्षण में संक्रमित जाए जाने के अगले दिन निजी प्रयोगशाला में परीक्षण कराया था और नेगेटिव पाए गए थे। स्पिनर काशिफ भट्टी, तेज गेंदबाज हारिस राऊफ और इमरान खान तथा बल्लेबाज हैदराबाद अली अब भी आइसोलेशन में हैं। शनिवार को इंग्लैंड के लिए रवाना होने से पहले पाकिस्तान के कुल मिलाकर 10 खिलाड़ी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे। पाकिस्तान अगस्त में इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज खेलेगा। पीसीबी ने सीनियर बल्लेबाज शोएब मलिक को यूएई में अपने परिवार के साथ समय बिताने और जुलाई के अंत में टीम के साथ जुड़ने की मंजूरी दे दी है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3dW5I01
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support