Saturday, July 18, 2020

खेल रत्न के लिए भज्जी का नॉमिनेशन वापस, बताया कारण

नई दिल्लीभारतीय ऑफ स्पिनर ने हरभजन सिंह ने शनिवार को स्पष्ट किया कि वह प्रतिष्ठित खेल रत्न अवॉर्ड के नॉमिनेशन के लिए इस साल फिट नहीं बैठते हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने इस साल के राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड के लिए उनका नामांकन वापस लेने का फैसला इसलिए किया क्योंकि वह इसकी पात्रता के मानदंड पर फिट नहीं बैठते। हरभजन ने ट्वीट किया, ‘मुझे इतने सारे फोन आ रहे हैं कि पंजाब सरकार ने मेरा नाम खेल रत्न नामांकन से वापस क्यों ले लिया। सच यह है कि मैं खेल रत्न के लिए योग्य नहीं हूं। मुख्यत: पिछले तीन साल के अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन को देखा जाता है।’ पढ़ें, 40 साल के इस क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘पंजाब सरकार की इसमें कोई गलती नहीं है क्योंकि उन्होंने सही कारण से मेरा नाम हटाया है। मीडिया में मेरे दोस्तों से अनुरोध करूंगा कि अटकलें ना लगाएं।’ अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन को अर्जुन पुरस्कार और पद्मश्री से नवाजा जा चुका है। उन्होंने टेस्ट और वनडे में अंतिम बार 2015 में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने टेस्ट में 417 और वनडे में 269 विकेट हासिल किए हैं। फैंस और साथी क्रिकेटरों के बीच भज्जी से मशहूर इस दिग्गज ने 103 टेस्ट, 236 वनडे और 28 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। वह करीब 4 साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3hcaBUv
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support