Saturday, July 4, 2020

श्रीलंकाई क्रिकेटर की गाड़ी से एक की मौत, अरेस्ट

नई दिल्लीश्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर आरोप हैं कि उनकी गाड़ी से एक व्यक्ति के कुचलने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मेंडिस की गाड़ी से कोलंबो के उपनगर पनादुरा में तड़के रास्ते पर 64 साल का व्यक्ति दुर्घटना का शिकार हो गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मेंडिस को रविवार को ही मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाना है। 25 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज मेंडिस ने 44 टेस्ट और 76 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया है। पढ़ें, पुलिस प्रवक्ता एसएसपी जलिया सेनारत्ने ने मेंडिस की गिरफ्तारी की खबर की पुष्टि की। यह भी पता चला है कि मृतक पनादुरा के गोरकापोला इलाके का निवासी था। मेंडिस राष्ट्रीय टीम का हिस्सा थे जिसने कोविड-19 लॉकडाउन के बाद ट्रेनिंग शुरू की है। महामारी के कारण श्रीलंका के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच रद्द हो गए हैं जिसमें भारत का श्रीलंका दौरा भी शामिल है। (एजेंसी से इनपुट)


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/31OZBYL
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support