नई दिल्लीकोरोना वायरस के कारण भारतीय क्रिकेट और इससे जुड़ी गतिविधियों पर फिलहाल ब्रेक लगा हुआ है। ऐसे में ज्यादातर भारतीय क्रिकेटर अपने-अपने घर पर हैं और फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं। इसी लिस्ट में स्टार बल्लेबाज का नाम भी है। लोकेश राहुल ने सोशल मीडिया पर बताया है कि वह क्रिकेट खेलना काफी मिस कर रहे हैं। उन्होंने सोमवार को ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह अपनी क्रिकेट किट, बैट, हेलमेट और ग्लव्स के सामने बैठे हैं। जानें, 28 वर्षीय राहुल ने हाथ में अपना हेलमेट पकड़ा हुआ है और वह उसकी तरफ देख रहे हैं। उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, 'आई मिस यू।' उन्होंने साथ ही उदासी वाली इमोजी भी शेयर की। राहुल ने अब तक करियर में 36 टेस्ट, 32 वनडे और 42 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। उनके नाम टेस्ट में 5 शतक और 11 अर्धशतक हैं जबकि वनडे में वह 4 शतक और 7 अर्धशतक लगा चुके हैं। टी20 इंटरनैशनल में भी उनके नाम 2 शतक और 11 अर्धशतक हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Onr9N3






0 comments:
Post a Comment