कोलकाता के अध्यक्ष बुधवार को होम क्वॉरनटीन में चले गए हैं क्योंकि उनके बड़े भाई और क्रिकेट असोसिएशन ऑफ बंगाल () के जॉइंट सेकेटरी का टेस्ट पॉजीटिव आया है। बंगाल की रणजी टीम के पूर्व खिलाड़ी रहे स्नेहाशीष को कोरोना पॉजीटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कैब के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, 'पिछले कुछ दिनों से उन्हें बुखार था और आज उनका कोरोना टेस्ट पॉजीटिव आया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।' गांगुली के एक करीबी सूत्र ने बताया, 'रिपोर्ट देर शाम आई है। स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के चलते गांगुली को एक निश्चित समय के लिए होम क्वॉरनटीन रहना होगा।' गांगुली से हालांकि इस मुद्दे पर कोई बात नहीं हुई है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3jaRfAQ






0 comments:
Post a Comment