Thursday, July 16, 2020

इंग्लैंड को झटका, जोफ्रा आर्चर दूसरे टेस्ट से बाहर

नई दिल्लीइंग्लैंड के तेज गेंदबाज () वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रहे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। आर्चर ने कोरोना वायरस से बचने के लिए बनाए गए बायो-सिक्यॉरिटी नियम तोड़ने के चलते मैच से बाहर कर दिया गया है।उन्हें अब पांच दिन तक आइसोलेशन पर रहना होगा। कोविड-19 (Covid- 19) महामारी के बावजूद यह सीरीज खेली जा रही है तथा साउथैम्पटन में पहले टेस्ट मैच किसी तरह की कोई घटना नहीं घटी थी। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने बयान में कहा, 'इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर को टीम के जैव सुरक्षित वातावरण का उल्लंघन करने के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ आज (गुरुवार 16 जुलाई) से ओल्ड ट्रैफर्ड में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच की टीम से बाहर कर दिया गया है।' इसमें कहा गया है, 'आर्चर को अब पांच दिन तक पृथकवास पर रहना होगा और इस दौरान उनके कोविड-19 के लिए दो परीक्षण होंगे। इन दोनों के निगेटिव आने पर ही वह पृथकवास से बाहर निकल पाएंगे।' आर्चर ने इस गलती के लिए माफी मांगी जिसके बारे में ईसीबी के बयान में विस्तार से नहीं बताया गया है। उन्होंने कहा, 'जो कुछ भी हुआ उसके लिए मुझे बेहद खेद है। मैंने स्वयं को ही नहीं बल्कि पूरी टीम और प्रबंधन को खतरे में डाला। मैं अपने इस कृत्य के नतीजों को स्वीकार करता हूं और मैं जैव सुरक्षित वातावरण में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति से क्षमा मांगता हूं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/30h4K9K
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support