Tuesday, July 21, 2020

मैच विनर स्टोक्स से खुश रूट, दिया यह नाम

मैनचेस्टरकप्तान का मानना है कि इंग्लैंड की टीम में महान खिलाड़ी है और ‘’ के लिए कोई सीमा नहीं है। रूट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में स्टोक्स के मैच विजयी प्रदर्शन से सीरीज में बराबरी हासिल करने के बाद यह बात कही। स्टोक्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की 113 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस आलराउंडर ने पहली पारी में 176 रन की धैर्यपूर्ण पारी खेलने के अलावा दूसरी पारी में 57 गेंद में नाबाद 78 रन की तेजतर्रार पारी खेली। स्टोक्स ने तीन विकेट भी चटकाए जिससे उन्हें मैन आफ द मैच का पुरस्कार मिला। रूट ने मैच के बाद कहा, ‘सभी समझते हैं कि हम ऐसे खिलाड़ी को देख रहे हैं तो अपने खेल के शीर्ष पर है, विश्व क्रिकेट में शीर्ष पर, जो लगातार योगदान दे रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘हमें इसे संजोकर रखना होगा, सराहना करनी होगी और हमें समझना होगा कि हमारे पास महान खिलाड़ी है और हम उसका अधिक दोहन नहीं करें।’ स्टोक्स की तुलना कार्टून सुपरहीरो ‘मिस्टर इनक्रेडिबल’ से करते हुए रूट ने कहा कि इस ऑलराउंडर की किसी भी स्थिति से सामंजस्य बैठाने की क्षमता उन्हें टीम के लिए बहूमूल्य बनाती है। उन्होंने कहा, ‘वह वास्तविक ऑलराउंडर हैं, जो आपको विश्व क्रिकेट में अधिक नहीं दिखते। वह ऐसे खिलाड़ी हैं, जो किसी भी समय खेल का रुख बदल सकते हैं।’ रूट ने कहा, ‘वह मिस्टर इनक्रेडिबल हैं। वह संभवत: थोड़ा कार्टून चरित्र की तरह भी है। उनकी काया इसी तरह की है, लेकिन संभवत: अब वह अधिक छरहरा हैं। बेन स्थिति के अनुसार खेल सकते हैं- यह दर्शाता है कि वह हमारी टीम के लिए कितना उपयोगी हैं।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2WHlMge
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support