Wednesday, July 22, 2020

मयंक से विराट- अपनी तारीफ को बुलाया है क्या?

'ओपन नेट्स विद मयंक' के अगले एपिसोड में मयंक अग्रवाल के साथ भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली आएंगे। इसी के टीजर वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किए हैं।

'ओपन नेट्स विद मयंक' शो के इस 23 सेकंड के टीजर में मयंक अपनी टीम के कैप्टन से पूछते हैं कि मयंक को क्यों आपने 2018 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में टीम में शामिल किया था?

जैसे ही विराट से मयंक सवाल पूछते हैं तो वह जवाब में कहते हैं, 'अबे तूने अपनी तारीफ के लिए बुलाया है क्या मुझे यहां पर?' इसके बाद विराट और मयंक, दोनों ही हंसने लगते हैं।

मयंक अग्रवाल ने अब तक अपने टेस्ट करियर में 11 मैच खेले हैं जिनमें एक दोहरा शतक समेत कुल 974 रन बनाए हैं। उनके नाम 3 टेस्ट शतक और 4 अर्धशतक भी हैं। उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट में 76 और 32 रन की पारियां खेली थीं।



from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3hrGRTL
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support