Tuesday, July 7, 2020

एमएस धोनी का विज्ञापनों को 'ना', खेती में हुए व्यस्त

कोलकातापूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी () ने कोरोना वायरस महामारी के बीच कोई व्यावसायिक विज्ञापन नहीं करने का फैसला किया है और जैविक खेती में व्यस्त हैं। वह जल्द ही पर्यावरण के अनुकूल उर्वरक का अपना ब्रैंड लांच करने की तैयारी कर रहे हैं। पिछले एक साल से क्रिकेटर से दूर भारत की विश्व कप विजेता टीम के कप्तान धोनी मंगलवार को 39 वर्ष के हो गए। धोनी के मैनेजर और बचपन के मित्र मिहिर दिवाकर ने रांची में इस स्टार क्रिकेटर के जीवन की झलक पेश की। दिवाकर ने कहा, ‘देशभक्ति उनके खून में है। यह देश की सेवा (सेना) करना हो या जमीन (खेती) की, वह इसे लेकर काफी जुनूनी हैं। उनके पास 40 से 50 एकड़ खेती की जमीन है और वह वहां पपीते, केले की जैविक खेती में व्यस्त हैं।’ आर्का स्पोर्ट्स के नाम से एमएस धोनी क्रिकेट अकादमी चलाने वाले दिवाकर ने कहा, ‘उन्होंने ब्रैंड प्रचार बंद कर दिया है और कहा है कि जब तक जीवन सामान्य नहीं हो जाता तब तक वह कोई व्यावसायिक गतिविधि नहीं करेंगे।’ इस विकेटकीपर बल्लेबाज के इंडियन प्रीमियर लीग के साथ प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने की उम्मीद थी लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इस प्रतियोगिता में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। धोनी को हाल में लॉकडाउन के दौरान ट्रैक्टर चलाते हुए देखा गया। दिवाकर ने कहा कि वे जल्द ही अपनी कंपनी नियो ग्लोबल के नाम से जैविक उर्वरक पेश करने वाले हें। उन्होंने कहा कि इस उर्वरक का धोनी के खेतों में परीक्षण किया गया है। धोनी ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए हाल में एक वीडियो में कीटनाशकों के बुरे प्रभाव के बारे में बताया था। दिवाकर ने कहा, ‘हमारे पास विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों की टीम है और उन्होंने उर्वरक तैयार किया है और इसे दो से तीन महीने के अंदर पेश किया जाएगा।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने कल रात उनसे बात की। यह सामान्य व्यावसायिक चर्चा थी। धोनी अपने परिवार के साथ घर में रहेगा और जन्मदिन के जश्न में ज्यादा शोरशराबा नहीं होगा।’ पढ़ें- यह पूछने पर कि क्या संन्यास की बात धोनी के दिमाग में है, दिवाकर ने कहा, ‘दोस्त होने के नाते हम क्रिकेट के बारे में बात नहीं करते, लेकिन उन्हें देखते हुए नहीं लगता कि वह संन्यास के बारे में सोच भी रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘वह आईपीएल में खेलने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की है। अगर आपको याद हो तो वह चेन्नै एक महीने पहले ही पहुंच गया था, लेकिन इसके बाद सब कुछ बंद हो गया।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3iAdlNb
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support