Monday, July 13, 2020

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने अमिताभ बच्चन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

नई दिल्ली पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने भी और अभिषेक बच्चन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। शनिवार को दोनों का कोविड-19 टेस्ट पॉजीटिव आया था। इसके बाद ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी अराध्या का टेस्ट भी पॉजीटिव आने की खबर थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर परिवार के जल्द स्वस्थ होने के संदेश आने शुरू हो गए। इस बीच अफरीदी ने भी अमिताभ के लिए ट्वीट किया। अफरीदी ने ट्वीट किया, '@SrBachchan और @juniorbachchan को मेरी ओर से शुभकामनाएं। मैं आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।' अफरीदी को खुद भी कोरोना हुआ था। जून में वह कोरोना पॉजीटिव पाए गए थे। इस महीने की शुरुआत में उन्होंने बताया था कि वह और उनका परिवार कोरोना से मुक्त हो चुका है। पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अमिताभ बच्चन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। उन्होंने भी ट्विटर पर बच्चन परिवार के स्वास्थ्य को लेकर ट्वीट किया था। शाहिद अफरीदी के बाद कई पाकिस्तानी क्रिकेट कोविड-19 पॉजीटिव पाए गए थे। कई इससे रिकवर भी चुके हैं। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के 10 खिलाड़ियों का कोविड टेस्ट पॉजीटिव आया था। इसमें से छह रिकवर होकर टीम के साथ इंग्लैंड में जुड़ गए थे। पाकिस्तानी टीम को अगले महीने से तीन टेस्ट और तीन टी20 इंटरनैशनल मैचों की सीरीज खेलनी है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3gZsG8q
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support