मुंबई अनुभवी लेग स्पिनर प्रवीण ताम्बे को ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए (IPL) में खेलने से नहीं रोकेगा, क्योंकि आधिकारिक तौर पर पुष्टि हो गई है कि वह संन्यास ले चुके हैं। वह हालांकि पहले भी एक बार संन्यास लेकर वापसी कर चुके हैं। मुंबई के पूर्व स्पिनर 48 साल के ताम्बे में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनेंगे। बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के बाद वह सीपीएल में खेलने के पात्र हैं। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हालांकि साफ किया कि ताम्बे की वर्तमान स्थिति ‘क्रिकेट से संन्यास’ है। एमसीए के इस अधिकारी ने मंगलवार को गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘एमसीए रेकॉर्ड के अनुसार, उनकी वर्तमान स्थिति संन्यास है। उन्होंने हाल ही में संन्यास लिया है। ताम्बे ने पहले भी संन्यास लिया था लेकिन फिर उन्होंने इसे वापस ले लिया था। उन्होंने अब फिर से संन्यास ले लिया है। इस संबंध में उन्होंने एमसीए को एक ई-मेल लिखा है।’ उनकी संन्यास की स्थिति के बारे में कुछ संदेह था क्योंकि उन्हें केकेआर ने आईपीएल नीलामी में 20 लाख रुपये में टीम में चुना गया था। इसके बाद उन्हें एक टी10 लीग में हिस्सा लेने से रोक दिया गया था। बीसीसीआई किसी भी सक्रिय घरेलू क्रिकेटर को भारत के बाहर किसी निजी लीग में भाग लेने की अनुमति नहीं देता है। भारतीय खिलाड़ियों को हालांकि और ढाका लीग में खेलने की छूट है। ताम्बे ने आईपीएल के 33 मैचों में 30.5 की औसत से 28 विकेट लिए है। टूर्नमेंट 18 अगस्त से 10 सितंबर तक खेला जाएगा ऐसे में ताम्बे की भागीदारी हालांकि इस बात पर निर्भर करेगी कि भारत से अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा कब शुरू होगी। भारत सरकार ने कोविड-19 महामारी के कारण 31 जुलाई तक इस पर रोक लगा रखी है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2CbkmTJ






0 comments:
Post a Comment