Saturday, July 18, 2020

ENG vs WI: दूसरा टेस्ट- बारिश से तीसरे दिन का खेल धुला

मैनचेस्टरबारिश के कारण इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को एक गेंद भी नहीं फेंकी जा सकी। सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही इंग्लेंड टीम के पास बराबरी के लिए अब बस दो दिन का समय है। वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 32 रन बनाए। इससे पहले शुक्रवार को मेजबान इंग्लैंड ने पहली पारी नौ विकेट पर 469 के स्कोर पर घोषित की थी। क्रेग ब्रैथवेट 6 और अल्जारी जोसफ 14 रन बनाकर खेल रहे थे। विंडीज टीम के ओपन जॉन कैंपबेल 12 रन बनाकर सैम करन की गेंद पर LBW आउट हुए। धुरंधर ऑलराउंडर ने 10वां टेस्ट शतक लगाते हुए 176 रन बनाए थे जबकि ओपनर डोम सिबली ने 120 रन बनाए जो उनके करियर का दूसरा टेस्ट शतक है। जोस बटलर ने 40 और डोम बेस ने नाबाद 31 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए ऑफ स्पिनर रोस्टन चेस ने 172 रन देकर सर्वाधिक पांच विकेट झटके। वहीं, तेज गेंदबाज केमार रोच ने दो विकेट लिए। पहला टेस्ट मैच वेस्टइंडीज ने साउथैम्पटन में चार विकेट से जीता था और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। तीसरा और आखिरी टेस्ट भी मैनचेस्टर में ही खेला जाएगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3h65B3Q
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support