Friday, July 17, 2020

दुबई में हो सकता है IPL, ट्रेनिंग कैंप के लिए ये 3 ऑप्शन

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट टीम के ट्रेनिंग कैंप के आयोजन की दौड़ में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) सबसे आगे है। इसके अलावा अहमदाबाद और धर्मशाला भी ऑप्शन हैं जिन पर बीसीसीआई की शीर्ष परिषद (एपेक्स काउंसिल) की बैठक में चर्चा की गई। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के बढते मामलों को देखते हुए इंडियन प्रीमियर लीग दुबई में सितंबर के आखिर से नवंबर तक हो सकता है। भारतीय क्रिकेटर भी दुबई में अभ्यास बहाल कर सकते हैं। बोर्ड की एपेक्स काउंसिल की आनलाइन बैठक में इस मसले पर बात की गई लेकिन अंतिम फैसला की संचालन परिषद लेगी। पढ़ें, बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, ‘आईपीएल दुबई में होता है तो ही भारतीय क्रिकेटरों के वहां अभ्यास करने का कोई मतलब है। वहां अच्छा बुनियादी ढांचा है। आईपीएल वहीं होने की संभावना अधिक है क्योंकि कोरोना महामारी के चलते भारत असुरक्षित होता जा रहा है।’ उन्होंने कहा कि प्रैक्टिस कैंप धर्मशाला या मोटेरा स्टेडियम, अहमदाबाद में भी हो सकता है लेकिन कोरोना के मामले बढ़ते रहने की दशा में दुबई ही सबसे सुरिक्षित है। भारत में कोविड-19 के मामले 10 लाख के पार पहुंच चुके हैं। वहीं, 25 हजार से ज्यादा लोग इस घातक वायरस के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2WpIw4f
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support