मैनचेस्टर इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच कुछ ही देर में दूसरा टेस्ट मैच शुरू होने जा रहा है। सीरीज में मेजबान इंग्लैंड पहले ही 0-1 से पीछे हो चुका है और आज मैच से पहले ही उसे जोफ्रा आर्चर के रूप में झटका लगा है। आर्चर ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए बनाए गए बायोसिक्यॉरिटी प्रोटोकॉल को तोड़ दिया। इसके चलते उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा है। अब उन्हें अब पांच दिन तक आइसोलेशन पर रहना होगा। फिलहाल साउथैम्पटन टेस्ट के पहले दिन की तरह मैनचेस्टर में भी बारिश हो रही है। इसके चलते टॉस में देरी संभव है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Zw5E2Y






0 comments:
Post a Comment