Monday, July 27, 2020

LIVE: इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज तीसरा दिन @ मैनचेस्टर

मैनचेस्टर इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने जीत की ओर अपने कदम बढ़ा दिए हैं। मेजबान टीम ने विंडीज के सामने 399 रन की विशाल चुनौती रखी है, जिसके जवाब में उसने 10 रन जोड़ने तक अपने 2 विकेट तीसरे दिन ही गंवा दिए। मैच में अभी 2 दिन का समय बाकी है और इंग्लैंड को सिर्फ 8 विकेट की दरकार है। इससे पहले रविवार को मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज की पहली पारी 197 रन पर समेट दी, जिसके बाद उसने अपनी दूसरी पारी 2 विकेट पर 226 रन बनाकर घोषित की। मौजूदा सीरीज 1-1 से बराबर है और इंग्लैंड मैच को आज ही अपनी झोली में डालकर विजडन ट्रोफी पर कब्जा जमाने के इरादे से मैदान पर उतरेगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/30SWGvU
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support