Tuesday, July 21, 2020

UAE में होगा IPL, बीसीसीआई ने मांगी परमिशन

नई दिल्ली इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के स्थगन के बाद बीसीसीआई ने आईपीएल का आयोजन करने की रणनीति पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बीसीसीआई की योजना है कि देश में कोविड- 19 (Covid- 19) की स्थिति को देखते हुए इस लीग का आयोजन इस साल यूएई () में किया जाए। भारतीय क्रिकेट बोर्ड अब भारत सरकार से इस लीग के विदेश में आयोजन करने की परमिशन मांगी है। आईपीएल के चेयरमैन (Brijesh Patel) ने बताया, 'कोरोनावायरस (Coronavirus) के चलते स्थगित हुआ IPL 2020 अब यूएई में आयोजित होगा। हमने सरकार से इसकी मंजूरी मांगी है। हफ्ते-10 दिन में हम इस संबंध में गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग बुलाने वाले हैं। इस मीटिंग में आगे की प्लानिंग पर चर्चा करेंगे।' ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के स्थगित होने के बाद बीसीसीआई इस लीग को पूरी तरह आयोजित करने के प्लान पर आगे बढ़ रहा है। कोविड- 19 महामारी के चलते आईसीसी ने वर्ल्ड कप टूर्नमेंट को स्थगित करने का फैसला किया। ऐसे में बीसीसीआई दर्शकों के बिना ही जैव-सुरक्षित माहौल में सितंबर से शुरू होकर नवंबर के पहले सप्ताह तक आईपीएल का आयोजन करने के लिए तैयार है। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग में टूर्नमेंट के शेड्यूल पर भी चर्चा होगी। अभी तक खबरें हैं कि लीग की सभी फ्रैंचाइजियां और बीसीसीआई इस लीग के सभी 60 मैच कराने को तैयार हैं। बृजेश पटेल ने कहा, 'इस बार इस लीग में दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति नहीं होगी। तो ऐसे में इस बात के खास मायने नहीं है कि यह लीग भारत में आयोजित हो रही है या विदेश में।' बीसीसीआई ने सभी फैंचाइजियों को पहले ही इशारा कर दिया था कि आईसीसी वर्ल्ड कप स्थगित होने जा रहा है इसलिए वह आईपीएल को यूएई में कराने के लिए राजी है और फ्रैंचाइजियां इसी पर काम करना शुरू कर दें। फ्रैंचाइजियों ने पिछले सप्ताह से ही वहां लॉजिस्टिक और होटल ढूंढने शुरू कर दिए थे और बाकी योजनाओं पर भी काम चालू कर दिया था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2OGGqJ1
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support