Monday, August 17, 2020

भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन जोड़ने वालीं 5 ओपनिंग जोड़ियां

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान का रविवार को निधन हो गया। चौहान 73 वर्ष के थे। दाएं हाथ के इस जुझारू बल्लेबाज ने अपने टेस्ट करियर में 40 टेस्ट मैचों में 2084 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 16 हाफ सेंचुरी लगाईं। सुनील गावसकर के साथ उनकी सलामी जोड़ी काफी मजबूत रही। एक समय पर यह भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाली सलामी जोड़ी थी। आज भी यह फिलहाल दूसरे पायदान पर कायम है। देखते हैं टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन जोड़ने वाली टॉप 5 सलामी जोड़ियों को।

टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे कामयाब जोड़ी है सहवाग और गंभीर की। दिल्ली के इन दोनों बल्लेबाजों ने भारत के लिए 87 पारियों में पारी की शुरुआत की और 52.52 के औसत से 4412 रन बनाए। उन्होंने 11 बार शतकीय साझेदारी की और 25 बार 50 से ज्यादा रन जोड़े। इनकी जोड़ी का सर्वाधिक स्कोर 233 रन का रहा।

औसत की बात करें तो यह जोड़ी सहवाग-गंभीर से आगे नजर आती है। 59 पारियों में इन्होंने 53.75 के औसत से 3010 रन जोड़े। 10 बार बतौर सलामी जोड़ी शतकीय साझेदारी की और इतनी बार 50 से ज्यादा रन जोड़े। इस जोड़ी का सर्वाधिक स्कोर 213 का रहा। हालांकि चेतन चौहान और गावसकर ने एक बार चौथे विकेट के भी शतकीय साझेदारी की थी।

तस्वीर- इंडियाटाइम्स

लेफ्ट ऐंड राइट कॉम्बिनेशन। धवन और विजय ने 41 पारियों में ओपनिंग की। दोनों ने 43.70 के औसत से 3 शतकीय और 6 अर्धशतकीय साझेदारियां करते हुए 1748 रन जोड़े। इनका हाईऐस्ट स्कोर 289 का रहा।

सुनील गावसकर ने अंशुमान गायकवाड़ के साथ 49 टेस्ट पारियों में पारी की शुरुआत की। इस जोड़ी के बीच चार शतकीय और 9 अर्धशतकीय साझेदारियां हुईं। दोनों ने मिलकर 1722 रन जोड़े। और औसत रहा 35.87 का।

गावसकर को यूं ही भारत का बेस्ट टेस्ट ओपनर नहीं कहा जाता। एक बार फिर वह इस लिस्ट में हैं। कृष्णमनचारी श्रीकांत के साथ सुनील गावसकर ने 34 पारियों में शुरुआत की। इसमें दोनों ने 1469 रन जोड़े। तीन बार सेंचुरी पार्टनरशिप और 9 बार 50+ पार्टनरशिप हुई। सर्वोच्च साझेदारी 200 रनों की रही।

तस्वीर- टाइम्स ऑफ इंडिया डॉट कॉम



from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3ausP1v
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support